वीर बजरंगी के जयकारे से गूंजा आसमान

भास्कर न्यूज | होशियारपुर मंगलवार की रात को दशहरा मैदान के साथ श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार में आयोजित विशेष आरती में शामिल होने के लिए बारिश के बीच भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर में देर रात तक राम नाम जाप के साथ वीर बजरंगी और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर में शाम से ही श्रद्धालु हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और कीर्तन कर रहे थे। श्री बड़े हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के चेयरमैन शिव कुमार सूद, प्रधान राकेश सूरी, महासचिव प्रदीप हांडा और सचिव पंडित अश्वनी शर्मा ने कहा कि हनुमान जी अपने भक्तों के सारे कष्ट और बाधाएं दूर करने वाले देवता माने जाते हैं। पवनपुत्र हनुमानजी की जो भी व्यक्ति मंगलवार के दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन में सुख एवं शांति का वास हो जाता है और उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मुख्य पुजारी आचार्य दीपक वशिष्ठ ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष तौर पर हनुमानजी की पूजा का दिन माना जाता है। मंगलवार का व्रत रखने के साथ ही पूजा के बाद हनुमान जी की आरती करना श्रेष्ठ फलदायी माना गया है। यहां मंदिर के मुकुल केसर, प्रशांत कैंथ, सुशील पडियाल, अशोक सोढी, शम्मी वालिया, प्रदीप आसी, मनी गोगिया, शुभंकर शर्मा, अंकुश शर्मा, पीयूष मल्ही, तरसेम गुप्ता, अंकुश गोयल, अनमोल सूद, राजीव, कपिल हांडा, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, मीनाक्षी शर्मा, परविंदर कुमार शर्मा, कार्तिक कैंथ, मनमोहन शर्मा, रमेश गुप्ता, प्रीति गुप्ता, काका पंडित, पंडित चेतन शर्मा, त्रिलोचन बेदी, नीरू गुप्ता, भाविका, सुमन लता, रजनी सूद, अंजना कुमारी, तनीषा, नैना सूद, पलक, सोनिया बटवाल मौजूद रहे। विशेष आरती के दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते श्रद्धालु। श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में विशेष आरती करते मुख्य पुजारी आचार्य दीपक वशिष्ठ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *