जयपुर | सीएम भजनलाल शर्मा ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को राजा पार्क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और देश और प्रदेश में शांति और सद्भाव के लिए अरदास की। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों एवं माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित विशेष गुरमत समागम में संगत की।


