वीर शहीदों को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी में विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली वन एक्ट प्ले प्रस्तुत किया गया। जिसमें 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की वीरता, त्याग और अदम्य साहस को जीवंत रूप में दर्शाया गया। नन्हे कलाकारों की सशक्त अभिनय क्षमता और भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *