वृंदावन के “प्रेम मंदिर’ की तर्ज पर श्रीगंगानगर में 5 करोड़ रुपए से बन रहा “कृपालु युगल मंदिर’

श्रीगंगानगर| भक्ति और वास्तुकला का अनूठा संगम श्रीगंगानगर में होने जा रहा है। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध “प्रेम मंदिर’ की तर्ज पर अब श्रीगंगानगर में भी “कृपालु युगल मंदिर’ का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 5 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाला यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि अपनी नक्काशी और भव्यता से शहर की नई पहचान बनेगा। यह मंदिर ​शहर के एसएसबी रोड स्थित रिद्धि सिद्धि-5 में जगद्गुरु कृपालु महाराज की शिष्या राजेश्वरी के सान्निध्य में आकार ले रहा है। खास बात यह है कि इस मंदिर के निर्माण में शहर के कई भामाशाहों ने अपनी श्रद्धा अर्पित की है। सामूहिक सहयोग और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए भामाशाहों ने मिलकर इस मंदिर के लिए भूमि दान में दी है, जिस पर इस मंदिर की नींव रखी गई है। मंदिर के सेवादार संजय मित्तल व राजेश अग्रवाल बताते हैं कि यह मंदिर 70×130 भूमि पर तैयार किया जा रहा है। मकराना के पत्थरों से निखरेगी सुंदरता : ​मंदिर के आंतरिक और बाहरी हिस्से में दूधिया मकराना मार्बल का इस्तेमाल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *