वृक्ष आलिंगन: पर्यावरण के प्रति प्रेम दिखाने वन मित्र सदस्यों की नई पहल

जशपुरनगर| यह तस्वीर शहर के वनश्री रेस्ट हाउस के पास की है। सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले शहर के युवा वृक्षों के साथ आलिंगन (वृक्षों को गले लगाना) कर रहे हैं। बीते कई दिनों से वन मित्र से जुड़े सदस्य ऐसा करते हुए पाए जा रहे हैं। शहर के संतोष सिंह ने बताया कि यह पर्यावरण के प्रति हमारे प्रेम को प्रकट करने का एक तरीका है। शहर के अधिवक्ता रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण रक्षा के लिए जिस तरह से विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है, उसी तरह विश्व वृक्ष आलिंगन दिवस भी मनाया जाना चाहिए। ताकि साल में कम से कम एक दिन लोग वृक्षों को आलिंगन कर उसके प्रति प्रेम को प्रकट कर सकें, वृक्ष व पर्यावरण से जुड़ सकें। भागदौड़ भरे इस जीवन में लोग पर्यावरण से कटते जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *