वृद्ध दिवस पर 65 वरिष्ठों का सम्मान

भीलवाड़ा | ओम शांति सेवा संस्थान मंगरोप रोड हरनी महादेव स्थित वृद्ध आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान किया। 65 वृद्धजनों का तिलक लगाकर, मेवाड़ी पगड़ी और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि गोपाल राठी रहे। संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा और पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बलिया मंचासीन रहे। व्यवस्थापक रामस्वरूप डाड के सहयोग से संस्था में रहने वाले 45 वृद्धजनों सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के अतिथि वृद्धों का स्वागत किया। अतिथियों को गिफ्ट हैंपर भेंट किया। 80 वर्ष से ऊपर के गोपी किशन चांडक, आशा चौधरी, विद्यासागर सुराणा, नाथूलाल छाजेड़, सुरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश हिंगड़, वैद्य मदनलाल क्षोत्रिय, मोहनलाल चौधरी, लाड देवी डागा का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *