वृद्ध लापता, परिजनों ने थाने में की शिकायत

गुमला | सदर थाना क्षेत्र के मोकरो गांव निवासी 61 वर्षीय जतरू बेक शनिवार की शाम 5 बजे घर से बाहर निकला और लापता हो गया। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। तब परिजन उसे गांव के आसपास काफी ढूंढ़े लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं रविवार को भी परिजन रिश्तेदार और अन्य संभावित स्थानों पर उसको काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद रविवार की अपराह्न 4 बजे परिजन गुमला थाना पहुंचे और वृद्ध के लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों ने बताया उसकी मानसिक स्थिति खराब है। अपने नाम के अलावा वह और कुछ नहीं बता पता है। उसका याददाश्त भी कमजोर हो गया है। गुमला थाना का आवेदन देते हुए परिजनों ने खोजने की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *