वेटलिफ्टिंग में झारखंड के नीलकेश ने गोल्ड व ओम ने रजत पदक जीते

रांची| इंफाल में चल रहे 68वें नेशनल स्कूल गेम्स 2024-25 के वेटलिफ्टिंग अंडर-17 बालक वर्ग में झारखंड को बड़ी उपलब्धि मिली है। 61 किलोग्राम वर्ग में ओम कुमार ने कुल 221 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित साईं-एनईआरसी, ताक्येलपट में 7 से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है। झारखंड के ओम कुमार ने स्नैच में 94 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 127 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 221 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। इधर, इसी प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम वर्ग में झारखंड के नीलकेश लकड़ा ने कुल 184 किलोग्राम वजन उठाकर पहले स्थान के साथ गोल्ड में कब्जा जमाया, असम के अजिजूर्र अली ने दूसरा और गुजरात के शेख यासिर सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *