रांची| वेदांत कौस्तव को झारखंड ओलंपिक संघ का एसोसिएट संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों व विभिन्न खेल संघों ने उन्हें बधाई दी। स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने वेदांत कौस्तव को बधाई देते हुए इसे राज्य के खेल विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। सचिव नीतीश सिंह ने कहा कि खेल के प्रति समर्पित युवा को झारखंड ओलंपिक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना अत्यंत सुखद है।


