लुधियाना | वेद निकेतन धाम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 48वें विराट धर्म सम्मेलन में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 9 फरवरी से 16 फरवरी तक वेद निकेतन धाम, बाजवा नगर में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर ट्रस्ट ने एक मीटिंग का आयोजन साधु आश्रम शिवपुरी में किया, जहां कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्वामी प्रिया भारती, स्वामी अमिता भारती, स्वामी चैतन्य भारती, स्वामी सुगीता भारती, स्वामी सुमेधा भारती और स्वामी सुकीर्ति भारती ने बताया कि 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे विशाल कलश यात्रा साधु आश्रम शिवपुरी से निकाली जाएगी, जो विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कथा स्थल वेद निकेतन धाम पहुंचेगी। इस मौके पर सुंदर दास मोंगा, साहिल खुराना, ज्ञानचंद अग्रवाल, नरेश बांसल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


