वेद निकेतन धाम में 49वें विराट धर्म सम्मेलन व महायज्ञ का आज से शुभारंभ

भास्कर न्यूज | लुधियाना बाजवा नगर स्थित वेद निकेतन धाम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले 49वें विराट धर्म सम्मेलन एवं महायज्ञ का भव्य आगाज आज 3 फरवरी से हो रहा है। अनंत विभूति 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश भर से पधारने वाले संत-महापुरुषों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए वेद निकेतन धाम प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और भव्य रोशनी से सजाया गया है। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में स्वामी प्रिया भारती, स्वामी अमिता भारती, स्वामी चैतन्य भारती सहित अन्य वरिष्ठ संतों ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे आवास और मां अन्नपूर्णा रसोई में सात्विक भोजन व प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। सुंदर दास मोंगा, साहिल खुराना और ज्ञानचंद अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण का अमृतपान कराया जाएगा। विख्यात कथा व्यास रविनंदन शास्त्री 3 से 9 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक कथा प्रस्तुत करेंगे। इस आध्यात्मिक उत्सव का समापन 9 फरवरी को सुबह 10 बजे महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *