वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 2 दिन बारिश, ओले भी गिरेंगे:रायपुर- दुर्ग-भिलाई में बदला मौसम, बूंदाबांदी हुई, तेज हवा चल रही, 4-5 डिग्री लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शनिवार शाम के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में रात तक बूंदाबांदी होती रही। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अंधड़ चलेगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 अप्रैल यानी कल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हुए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के सभी संभागों में इसका असर रहेगा। सबसे गर्म बिलासपुर प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2°C रहा। वहीं रायपुर, बेमेतरा, कोरबा, अंबिकापुर, पेंड्रा में पारा 40 डिग्री के पार रहा । रायपुर में अंधड़-बारिश का अलर्ट राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हैं। शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार शाम से सुबह तक ठंडी हवाएं चल रही हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा। रायपुर में पिछले एक हफ्ते में मौसम का हाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *