वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, बरसात की संभावना:जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ, कोहरे का असर नहीं

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जिले में शुक्रवार और शनिवार को बरसात की संभावना बन गई है। इसका असर पर शुक्रवार सुबह से नजर आने लगा है। आसमान में बादल छाए हैं। जिले के अधिकांश हिस्सों में ऐसे ही हालात हैं। तेज सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले चौबीस घंटे में बरसात हो सकती है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिले में गुरुवार देर रात से ही बादल नजर आने लगे थे। शुक्रवार सुबह जब शहर के लोग उठे तो कोहरे का असर तो नहीं था लेकिन बादल छाए थे। तेज सर्दी से लोगों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ा। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स या ऑफिसों के लिए निकले लोग सर्दी से बचाव कर ऑफिसों की तरफ बढ़ते दिखे। वहीं मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों ने सड़क किनारे अलाव तापकर सर्दी दूर भगाई।
सर्दी के चलते सुबह नौ बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी। वहीं बाजार में भी लोगों की एक्टिविटी सुबह दस बजे के बाद ही शुरू हुई। दूध और सब्जी के विक्रेता पूरी तरह सर्दी से बचाव करने के बाद घरों से निकले। शहर की सब्जी मंडी में भी खरीदारों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *