लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं देने के लिए हवन का आयोजन किया। स्कूल की कार्यकारिणी समिति के संयुक्त सचिव सीए राजीव पुरी और सम्मानित सदस्य इंजीनियर डीडी शर्मा ने खासतौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चाण के साथ हुई तत्पश्चात शुद्धि का प्रतीक हवन करवाया गया। राजीव पुरी ने सभी छात्रों को सफलता हेतु कठिन परिश्रम की प्रेरणा देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने कहा कि परिश्रम, दृढ़ संकल्प और तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के द्वारा प्रत्येक सफलता प्राप्त की जा सकती है।


