वैन और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत:गांव लौटते समय हुआ हादसा, 2 लोग गंभीर घायल

झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र में गुरूवार रात को सड़क हादसा में 1 युवक की मौत हो गई। कोटड़ी रोड पर एक वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान श्यामपुरा, मध्य प्रदेश निवासी 25 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र शिवलाल के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों में पिड़ावा के माताजी की बाड़ी निवासी ललित पुत्र गोपाल माली और छप्पन दरवाजा निवासी राजू पुत्र कंवर लाल माली शामिल हैं। सूचना के बाद पिड़ावा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को उप जिला चिकित्सालय पिड़ावा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरजी अस्पताल झालावाड़ रेफर कर दिया गया। मृतक शंकर सिंह का पोस्टमार्टम उप जिला चिकित्सालय पिड़ावा में कराया गया है।
पिड़ावा के रामपाल यादव ने बताया कि वैन ड्राइवर मंदसौर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *