वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंद पर सेंचुरी जमाई, इस फॉर्मेट के सबसे युवा शतकवीर

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। सबसे तेज लिस्ट-A शतक
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक जड़कर यह कारनामा किया। भारत की बात करें तो पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि अब बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने उसी टीम के खिलाफ 36 गेंदों में शतक ठोककर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *