वैर क्षेत्र के गांव नावर का मामला:चोरी करने आए 3 में से एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा

गांव नावर मे चोरी करने के शक मे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे वैर थाना पुलिस के हवाले किया है।
ग्रामीणों ने बताया शनिवार रात्रि वैर थाना इलाके के गाँव नावर मे रात्रि को चोरी करने के शक मे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा जबकि युवक के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया। जिसने पूछताछ मे कभी झालाटाला का तो कभी बाई बेबर का होना बताया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक के पास कट्टा भी मिला था। ग्रामीणों ने युवक को वैर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण इलाके मे काफी समय से खेतों पर लगे नलकूप से केबिल चोरी की घटनाएं हो रही है। जिसके शक में युवक को एक ग्रामीण ने रात्रि के समय दो तीन लोगों को सड़क पर घूमते हुए देखा तो एक को पकड़ लिया जबकि उसके साथी भाग गए। लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नावर निवासी रिनकेश सैनी ने पुलिस थाना वैर में मामला दर्ज कराया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुंवर सिंह निवासी बाई थाना हलैना बताया है। जिसकी जांच एएसआई बृजभान को सौंपी गई है। यात्री को पीटने वाले कंडक्टर-ड्राइवर निलंबित लोहागढ़ डिपो की बस में यात्री से मारपीट करने वाले कंडक्टर के खिलाफ रोडवेज प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। कंडक्टर नरेंद्र फौजदार को निलंबित कर इस अवधि में मुख्यालय झुंझुनूं किया है। इसके अलावा ड्राइवर विजयराम काे भी निलंबित कर बारां भेजा है भास्कर ने 14 दिसंबर के अंक में खुले पैसे के विवाद में कंडक्टर ने यात्री को लात-घूसों से पीटा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कंडक्टर से मारपीट कर रहा है, जबकि बस चालक ने न तो बस रोकी और न ही झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक डॉ. ज्योति चौहान ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने परिचालक- ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी करते हुए तत्काल निलंबन के आदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *