वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म CENTURY:इंदौर के आदित्य आर्यन निभा रहे मुख्य भूमिका, लेखन और निर्देशन भी किया

आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म सेंचुरी का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की वैलेंटाइन डे रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। यह फिल्म 14 फरवरी को Singularity Pictures ऐप पर रिलीज होगी। सेंचुरी एक स्वतंत्र फीचर फिल्म है, जो प्रेम, बिछड़न, यादों और रिश्तों के टूटने के बाद बची खामोशी को बेहद संवेदनशील अंदाज़ में दर्शाती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे सिंगर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रेकअप के बाद भी अपने प्यार को भूल नहीं पाता और उसकी तलाश में निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान उसे जीवन की कई सच्चाइयों और खुद के बारे में गहरी समझ हासिल होती है। संगीत है फिल्म की आत्मा फिल्म का निर्देशन, निर्माण, लेखन और मुख्य अभिनय आदित्य आर्यन ने बताया फिल्म का संगीत इसकी कहानी का अहम हिस्सा है। इसके मौलिक गीत प्रेम, अकेलेपन और ज़िंदगी से जुड़े अनुत्तरित सवालों को आवाज़ देते हैं। हाल ही में फिल्म का एक गीत रिलीज़ किया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की शूटिंग इंदौर, भोपाल, देवास, महेश्वर, मुंबई और पुणे में की गई है। खास बात यह है कि फिल्म की अधिकांश कास्ट मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई है, जबकि कुछ कलाकार मुंबई से शामिल हैं। चार साल में पूरी हुई फिल्म आदित्य आर्यन ने बताया किसेंचुरी की शूटिंग वर्ष 2021 में शुरू हुई थी, जो 2025 में पूरी हुई। करीब 1 घंटा 42 मिनट की इस फिल्म को एक फिलॉसॉफिकल टच के साथ तैयार किया गया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन, निर्माण, लेखन और मुख्य अभिनेता आदित्य आर्यन इंदौर के रहने वाले हैं और इंदौर से ही लंबे समय तक थिएटर किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *