भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर के तारघर स्थित वैष्णव समाज भवन में शुक्रवार को वैष्णव सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान आगामी 9 व 10 जनवरी को जगतगुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तैयारियां व व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष गणपतदास रतेऊ ने सभी सदस्यों से जयंती महोत्सव को सुव्यवस्थित बनाने को लेकर सुझाव लिए तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता व वैष्णव परंपरा के प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में जयंती महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, खेलकूद प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही आयोजन स्थल की सजावट, अतिथियों के स्वागत, भोजन व्यवस्था, अनुशासन व सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के संरक्षक तनसुखदास पीपावत सहित वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए और युवाओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर रमेश कुमार पचपदरा, रमेश कुमार भवरानी, द्वारकादास कुबावत, राधेश्याम पारलु, अशोक अग्रावत, राधेश्याम निंबार्क, दिलीप बालवाडा, संजय दाखा, कमल रातडी, देवीदास जानियाना, जवेरीदास कुबावत, वासुदेव कुबावत, प्रेमदास गिराजसर, जीवनदास गोलीया, दीपक जाजवा, कमलेश टीलावत, मुरलीदास जालोर, वासुदेव पचपदरा, छगनदास कानासर, नारायणदास बायतु, अनिल अग्रावत, महेन्द्र गोलिया सहित वैष्णव सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।


