वैष्णोदेवी की निःशुल्क यात्रा का 21वां वर्ष:शाजापुर से 221 श्रद्धालु रवाना; 171 का चयन लकी ड्रॉ से; 12 फरवरी को लौटेंगे

शाजापुर के वैष्णोदेवी भक्त मंडल की ओर से आयोजित निःशुल्क यात्रा का शुक्रवार को 21वां संस्करण शुरू हुआ। इस पवित्र यात्रा में कुल 221 श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें से 171 भक्तों का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे कसेरा बाजार स्थित रूपा माता मंदिर से हुआ। यात्रा संयोजक रामकरण मंडलोई के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था चौक बाजार और नई सड़क बस स्टैंड होते हुए मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचा। वहां से बस द्वारा बेरछा रेलवे स्टेशन और फिर रेल मार्ग से वैष्णोदेवी के लिए प्रस्थान किया। इस वर्ष की विशेषता यह है कि पहली बार समिति के सदस्यों की महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई हैं। यात्रा प्रबंधन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यह धार्मिक यात्रा 12 फरवरी को शाजापुर वापस लौटेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *