वॉट्सएप पर एमडी की फोटो लगा जीएम से ठगे 15 लाख

ऑटो पार्ट्स बनने वाली हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी के जर्नल मैनेजर(जीएम) को वॉट्सएप पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) की फोटो लगा कर मैसेज करने के बाद कंपनी के 15 लाख रुपये साइबर ठगों ने लूट लिए हैं। जीएम की शिकायत पर थाना साइबर सेल में अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। ऑटो पार्ट्स बनाने वाली हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी के जर्नल मैनेजर (जीएम) से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये उड़ा ली। ठगों ने वॉट्सएप नंबर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) की फोटो लगाकर मैसेज भेज कर जीएम से पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। इस घटना के बाद जीएम ने साइबर सेल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी के जीएम नरिंदर सिंह ने बताया कि एक वॉट्सएप मैसेज के माध्यम से उन्हें कंपनी के एमडी की फोटो लगे नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि एक प्रोजेक्ट की पेमेंट के लिए 15 लाख रुपयों की जरूरत है, जल्दी से रुपये ट्रांसफर कर दें। इसके लिए वे एक लिंक भी साझा कर रहे थे। जीएम ने ये समझते हुए कि यह सच है, ठगों के द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद साइबर ठगों की तरफ से 10 लाख रुपये फिर से मांगे तो जीएम ने अपने एमडी आशीष गर्ग से जाकर बात की तो इस ठगी का पता चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *