जालंधर| तीन मैचों की क्रिकेट टूर्नामेंट शृंखला का रोमांचक अंतिम मैच वॉरियर्स क्रिकेट क्लब के कप्तान विकास शर्मा और डीजीसीए क्लब के कप्तान गगनदीप सिंह की टीम के बीच खेला गया। इसमें वॉरियर्स टीम ने शृंखला जीती है। विकास शर्मा की अगुआई में वॉरियर्स ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम वॉरियर्स के अध्यक्ष वरुण कोहली ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


