वॉरेन में 6 दिवसीय क्रिकेट का नॉकआउट टूर्नामेंट आयोजित

जयपुर | वॉरेन एकेडमी में दो अलग-अलग 6 दिवसीय क्रिकेट नॉकआउट टूर्नामेंट आयोजित किए गए। कक्षा 5 से 7 के लिए आयोजित किए गए टूर्नामेंट में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। टीमों को चार समूहों – रेड (4 टीमें), ब्लू (5 टीमें), ग्रीन (5 टीमें), और येलो (5 टीमें) में बांटा गया। फाइनल मुकाबले में येलो-1 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, कक्षा 8 से 10 के लिए आयोजित किए गए टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रेड-1 टीम ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। अरुण सोगानी और अमित सोगानी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों को टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना का अनुभव प्रदान करने का एक बेहतरीन अवसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *