वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल से

रांची | सीसीएल में सीआईएल अंतर कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर खेल मैदान में 22 से 24 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसमें सीआईएल की आनुषंगिक कंपनियां और एससीसीएल, तेलंगाना की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन झारखंड वॉलीबॉल संघ के नेतृत्व में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 दिसंबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (तकनीकी–संचालन) हरीश दुहान और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार होंगे। समापन 24 दिसंबर को होगा। मुख्य अतिथि सीसीएल के अध्यक्ष सह–प्रबंध-निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *