वोटिंग से पहले रायपुर में फायरिंग:गोल बाजार में चलाई गई गोली ,CCTV वीडियो खंगाल रही पुलिस

रायपुर में नगरी निकाय चुनाव के मतदान से पहले सोमवार की रात 2 बजे कुछ लोगों ने फायरिंग की। गोल बाजार थाना क्षेत्र के मटका गली में गोली चलाई गई है। वही इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। गोली किसनने चलाई और क्यों चलाई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस अधिकारी मौके पर भी पहुंचे थे। पुलिस इस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गोलबाजार थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। हमें कुछ वीडियों भी मिलें है। आरोपियों की पता साजी की जा रही है। उर्स के दौरान गोली चलने की आशंका रायपुर के हलवाई लाइन स्थित दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वली में उर्स चल रहा है। और शहर के अलग- अलग इलाकों से बैंड बाजे के साथ लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। इस आयोजन के दौरान पुलिस बल भी तैनाती की गई है। लेकिन गोली किसने और किस कारण से चलाई इस बात की जानकारी नहीं मिली है। आचार संहिता में जमा होते है शस्त्र प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले है। पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है। आचार संहिता में लाइसेंसी शस्त्र लोंगों से संबंधित थानों में जमा कर दिए जाते है । रायपुर में गोली चलने के खबर के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है कि जिस बंदूर से फायरिंग की गई वह लाइसेंसी थी या बिना लाइसेंसी बंदूक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *