रायगढ़ | रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली में विभिन्न राज्यों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में उत्साह और नारेबाजी के बीच राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित शीर्ष नेताओं के पहुंचते ही मैदान गगनभेदी नारों से गूंज उठा। रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। शाखा यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रयासों के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ऐतिहासिक रही। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।


