‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुद्दे पर कांग्रेस की मीटिंग:जिला प्रभारी बोले- RBM की नई बिल्डिंग का 1 साल पहले हो चुका है उद्घाटन, कल फिर से PM ने किया

भरतपुर कांग्रेस ने आज ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के मुद्दे को लेकर एक बैठक की, साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मीटिंग के दौरान जिला प्रभारी ने की कल PM ने आरबीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया था। जबकि उस बिल्डिंग का उद्घाटन 1 साल पहले ही हो चुका है। इस बिल्डिंग को बनाने में कांग्रेस सरकार ने पैसा लगाया। बीजेपी यह सब कर क्या दिखाना चाहती है। 1 साल पहले उद्घाटन हुई बिल्डिंग का PM ने फिर किया उद्घाटन कांग्रेस के जिला प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया की आज कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के तहत मीटिंग रखी गई है। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मीटिंग में स्थानीय मुद्दों पर भी बात हुई है। जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का 1 साल पहले उद्घाटन हो चुका है। उसका कल वर्चुअल पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। उस बिल्डिंग में कांग्रेस सरकार द्वारा पैसा लगाया गया था। बीजेपी क्या दिखाना चाहती है समझ से परे है। मानसून से नुकसान पर सरकार दे मुआवजा भरतपुर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को बारिश से नुकसान हुआ है कई लोगों के मकानों में भी नुकसान हुआ है। सरकार को इसमें मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। किसान DAP खाद के लिए पूरे दिन लाइन में लग रहा है लेकिन, किसान को खाद नहीं मिल पाती तो, दूसरे दिन फिर किसान आता है और लाइन में लगता है। फिर से किसान को खाद नहीं मिलती और वह फिर से घर चला जाता है। यह बहुत ही गंभीर समस्या है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *