कोंडागांव| शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ करूणामति जोशी, विशेष अतिथि पुष्पा डड़सेना रहीं। जिसमें विभाग के एमए फर्स्ट सेमेस्टर एवं एमए थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने गायन, नृत्य, कविता पाठ की प्रस्तुति दी व सभी स्टूडेंट्स अपने अनुभव साझा किए। विभागाध्यक्ष अर्जुन सिंह नेताम ने कहा कि मंच में प्रस्तुति देने से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा व्यक्तित्व का विकास होता है। मंच का संचालन अवंतिका देवांगन, सदमनी सोरी ने किया।


