केतार | पुलिस के द्वारा वर्तमान में चोरी की आशंका को देखते हुए बाजार में व्यवसायियों से मिलकर गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने पुलिस बल के साथ केतार बजार स्थित दर्जनों दुकानदारों से बात कर दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने दुकान में मजबूत ताला लगवाने तथा रात्रि प्रहरी नियुक्त करने की सलाह दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को मुक्त होकर व्यवसाय करने की बात कही उन्होंने व्यवसायियों के बीच थाने का नंबर दिया तथा कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने एवं बाजार में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है इसको लेकर पुलिस के द्वारा गस्ती बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर चंदन कुमार, वेंकटेश शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद थे।


