व्यवस्था फिर डूबी… कांटाटोली रोड बना तालाब, पीपी कंपाउंड, अपर बाजार, बूटी रोड, सेवा सदन रोड जलमग्न

रांची | कटहल मोड़ रोड में माता वैष्णव देवी नगर में सोमवार की शाम 5.41 बजे बारिश के दौरान एक महिला सड़क से गुजर रही थी। उसी दौरान अचानक एक 10 फीट ऊंचा बाउंड्री अचानक गिर पड़ा जब वह वहां से गुजर रही थी। पानी की वजह से महिला किनारे थी इसलिए वह बाल बाल बच गई। अगर बारिश नहीं हुआ होता और सड़क पर जल जमाव नहीं हुआ होता तो वह बीच में चलती। उस दौरान अगर बाउंड्री उनपर गिरती तो शायद उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। उनकी जान जा सकती थी। सोमवार को शाम में हुई झमाझम बारिश की वजह से दूसरे दिन लगातार रांची जल मग्न हो गई। शहर के कई इलाकों में जल जमाव से शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक आम लोगो को काफी परेशानी हुई। कांटाटोली, पीपी कंपाउंड, अपर बाजार, बूंटी मोड़, कर्बला रोड और सेवा सदन रोड में जल जमाव हो गया। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों का को कांटाटोली से सिरमटोली की ओर आने वाले रोड में हुई। जल जमाव इतना ज्यादा था कि कई वाहन आधे डूब गए। कांटाटोली फ्लाईओवर व उसके नीचे दोनों सड़कों पर लंबा जाम लग गया। पानी का निकास नहीं होने की वजह से दो पहिया वाहन चालक भी परेशान रहे। जाम की वजह से जो 3 किमी की दूरी पांच से 10 मिनट में लोग तय कर लेते थे उसे पार करने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा। पानी की वजह से ट्रैफिक पुलिस भी वहां नहीं दिखी। इसलिए लोगो को ज्यादा समस्या हुई। फ्लाईओवर के नीचे थी तालाब जैसी स्थिति, कई दो पहिया वाहन चालक गिरे कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे बारिश के बाद तालाब जैसी स्थिति बन गई थी। जल जमाव इतना ज्यादा था कि लग रहा था कि वहां तलाब बन गया है। कार चालक जब उसे पार कर रहे थे तब पानी का लहर उठ रहा था। कई दो पहिया वाहन चालक इसमें असंतुलित होकर गिर भी गए। उन्हें चोट भी आई। देर शाम तक बारिश भी रुक रुक कर होती रही। इस वजह से इस सड़क में रात आठ बजे तक आम लोग परेशान रहे। पैदल चलने वाले अपने जूते चप्पल हाथ में लेकर चलते दिखे। लोगो की परेशानी देखते बन रही थी। लेकिन लोग भी बारिश के आगे मजबूर दिखे। कई विमान देरी से पहुंचे मौसम खराब रहने के कारण सोमवार को कई विमान देरी से रांची एयरपोर्ट पर लैंड किए। कोलकाता से शाम 3.05 बजे आने वाला विमान शाम 4.10 बजे लैंड किया। मुंबई से शाम 4 बजे आने वाल इंडिगो का विमान शाम 5.36 बजे लैंड किया। भुवनेश्वर से शाम 7.10 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 8.26 बजे लैंड किया। सड़क पर जल जमाव की वजह से महिला चल रही थी किनारे, 10 फीट ऊंची बाउंड्री गिरी, बाल-बाल बची कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर। फोटो : संदीप नाग कांटाटोली में कई लोगों के बाइक व स्कूटी खराब हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *