बालोद| ग्राम बड़गांव में पटेल मरार समाज ने शाकंभरी जयंती पर व्याख्याता नेमसिंह साहू को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यज्ञदेव पटेल ने की। विशेष अतिथि बेदलाल पटेल, चैतू पटेल, सरपंच सुरेश बढ़ई, ज्ञानू राजपूत , परमानंद साहू, युगल साहू, देवेन्द्र भारती थे। नेमसिंह साहू को उनके 18 वर्षों के शिक्षण अनुभव, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सेवा, स्काउटिंग और राष्ट्रीय एकता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में कार्यरत हैं।


