जालंधर| पीसीएम एसडी महिला महाविद्यालय के इतिहास संघ ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले निडर क्रांतिकारी और सच्चे देशभक्त शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान कवलजीत कौर ने दिया। डॉ. रेणु बाला भी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेने और साहस, न्याय और देशभक्ति के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। व्याख्यान में छात्रों ने भाग लिया और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा तथा प्राचार्या डॉ पूजा पराशर ने इतिहास एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।


