कवर्धा| व्यापमं रायपुर ने 6 अक्टूबर 2024 को विधानसभा सचिवालय अंतर्गत सहायक मार्शल भर्ती परीक्षा ली थी। इस भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापमं की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर 6 मार्च दोपहर 3 बजे तक अपने व्यापमं प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर सप्रमाण दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक व स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर दी गई है।


