व्यापारियों को एकजुट होकर मजबूती से खड़ा होना जरूरी

भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी धर्मांतरण के विरोध और जन-आवाज के समर्थन में सर्व समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 24 दिसंबर को आहूत छत्तीसगढ़ बंद को अंबागढ़ चौकी व्यापारी संघ ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। अंबागढ़ चौकी व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लाटा ने कहा कि नगर के समस्त व्यापारी बंधुओं से इस बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। धर्मांतरण व समाज के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अब व्यापारी समाज को भी एकजुट होकर मजबूती से खड़ा होना होगा। यह बंद केवल एक व्यापारिक निर्णय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और न्याय के पक्ष में लिया गया एक दृढ़ संकल्प है। व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *