भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक घर में घुसकर महिला पर हमला कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक महिला का गाउन पहनकर चोरी की नीयत से घुसा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि पास ही के एक घर में ये युवक घटना से कुछ देर पहले खाना खाकर निकला था। आरोपी हमलावर से पूछताछ जारी इससे रेखा के सिर में चोट आई थी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर दिलीप और अन्य लोग आए तो आरोपी भाग गया। प्रतापनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी देवेन्द्र अलग-अलग फुटेज में नजर आया। पहचान के आधार पर पुलिस ने देवेन्द्र चांदवानी को हिरासत में लिया इससे डिटेल पूछताछ की जा रही है । पढ़ें हमले से जुड़ी ये खबर भी… व्यापारी के घर गाउन पहनकर घुसा बदमाश,मां का सिर फोड़ा:भीलवाड़ा में बुजुर्ग महिला लुटेरे से भिड़ी, लॉकर नहीं टूटा तो भागा आरोपी भीलवाड़ा में एक व्यापारी के घर लूट के इरादे से घुसे बदमाश से बुजुर्ग महिला भिड़ गई। दोनों में करीब 5 से 7 मिनट तक हाथापाई और मारपीट हुई। झगड़े के बीच आरोपी ने बुजुर्ग का संडासी (लोहे का उपकरण) से सिर फोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)


