व्यापारी के घर चोरी, 15 लाख का माल बरामद:चोरों से जेवरात भी मिले; बदमाशों पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

निजातपुरा में रहने वाले व्यवसायी विपिन पाटनी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाखों रुपए की चोरी के इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपए का माल जब्त किया है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। निजातपुरा में डॉ. रावत के क्लीनिक के पास रहने वाले खली व्यापारी विपिन पाटनी के मकान में 3 और 4 जनवरी के बीच चोरी हुई थी, जब पाटनी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। 4 जनवरी की रात को जब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर अलमारी खुली हुई मिली और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में सोने के बिस्किट और चांदी के सिक्के भी थे कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। विपिन पाटनी ने पुलिस को बताया कि अलमारी में 13 लाख रुपए से अधिक नकदी, सोने के बिस्किट और चांदी के सिक्के रखे थे। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मेहनत कर इस बड़ी चोरी का खुलासा किया है। बदमाश शाहरुख और कुलदीप के पास से 10 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। शाहरुख की पत्नी राधिका उर्फ मुस्कान भी इस चोरी का माल बेचने में शामिल थी। उसके पास से भी 3 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाशों ने अपनी अन्य चोरियों के बारे में भी पुलिस काे बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *