व्यापारी के परिवार पर हमला करने वाला गिरफ्तार:घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर चाकू से किया था वार, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर के स्टेशनरी व्यापारी पवन शर्मा और उनके परिवार पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है। 2 दिन पहले घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर उसने चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस वारदात में स्टेशनरी व्यापारी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम नंद किशोर मंडावी है, जो दंतेवाड़ा का ही रहने वाला है। पवन शर्मा के परिवार से इसका आपस में कुछ मतभेद हो गया था। जिसके बाद युवक 15-16 जनवरी की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गीदम स्थित पवन शर्मा के घर में घुस गया। उसने हत्या का प्रयास कर पवन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार पर किया था हमला वहीं बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी और बेटी पर भी हमला किया था। उस रात शोरगुल की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। वहीं पवन शर्मा को अस्पताल लेजाया गया। हमलावर युवक ने उनके हाथ, चेहरे पर वार किया था। गिरफ्तार कर भेजा जेल वहीं अगले दिन पवन शर्मा की FIR के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद। यही वजह थी कि युवक ने हत्या का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *