बाड़मेर शहर में घनी आबादी इलाके में चाय व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने पैदल ही अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मौका तस्दीक की गई। फिलहाल आरोपी 7 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से 21 लाख रुपए की बरामदगी कर ली गई। फिलहाल पुलिस शेष रुपए बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, 20 दिसंबर की रात को दो सगे भाई बाइक पर बैग लेकर घर की तरफ जा रहे थे। तब बीच रास्ते में कार में आए पांच बदमाशों ने आंख में मिर्ची डालकर 32 लाख रुपए लूट कर ले गए। इस पर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाई। सीसीटीवी फुटेज व 1 हजार किलोमीटर इलाके में सर्च कर 5 आरोपियों को 29 दिसंबर को बापर्दा गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में शिनाख्त करवाकर गुरुवार को नाम उजागर किए है। आरोपियों में मास्टरमाइड कानदान पुत्र कंवराज दान निवासी झणकली, स्वरूप जागिड़ पुत्र भीमाराम जुड़िया, ललित जागिड़ पुत्र पन्नालाल बलदेव नगर, महेंद्र जागिड़ पुत्र लुणाराम निवासी दानजी की होदी व आरोपी दलपतसिंह पुत्र पदम सिंह निवासी दानजी की होदी को गिरफ्तार किया। रविवार शाम को करीब साढे़ पांच बजे कोतवाली थाने से पांचों आरोपियों को पालिका बाजार लाया गया। वहां पर तस्दीक करवाने के बाद पैदल-पैदल मोबाइल दुकान के आगे तस्दीक करवाई गई। इसके बाद आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर तस्दीक की गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों रुक गए। भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाल लेखराज सियाग ने बताया- लूट के पांचों आरोपी 7 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे है। आज इनकी इतला पर जिन-जिन दुकानों से व्यापारी की रैकी की, वहां पर तस्दीक करवाई गई। साथ ही लूट की घटना कारित की गई। इनकी इतला पर तस्दीक की गई। इन आरोपियों से अब तक 21 लाख रुपए बरामद कर लिया है। शेष रिमांड अवधि में बचे रुपए बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। यह था मामला 20 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे चाय के व्यापारी अशोक मालू (38) और उनके भाई संजय मालू (32) दोनों कृषि मंडी से कैश कलेक्शन लेकर बाइक पर अपने घर प्रताप जी की पोल जा रहे थे। माणक हॉस्पिटल के पास पहले से तैयार कार सवार बदमाशों ने बाइक को रुकवाया। आंख मिर्च डालकर उसने साथ मारपीट की। लहूलुहान हालात में उनसे 32 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।


