व्यापारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार:गुमला में PLFI के नाम पर धमकी देने वाले 3 अपराधी पकड़े गए, हथियार बरामद

गुमला पुलिस ने सोमवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, गोलियां और एक बाइक बरामद की है। यह मामला 18 अप्रैल को सामने आया, जब एक व्यवसायी से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने अरमई के पास से कार्रवाई की। आरोपियों में दो रांची के पकड़े गए अपराधियों में कानगड़ी रांची के तस्लीम अंसारी और जावेद अंसारी, साथ ही इटकी गुमला के मोहम्मद जावेद शामिल हैं। इनके पास से .315 बोर का देसी कट्टा, तीन गोलियां और 12 बोर बंदूक की एक गोली बरामद की गई। तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। तस्लीम अंसारी उर्फ भंवरा पर गुमला और रांची में कई मामले दर्ज हैं। जावेद पर धुर्वा और मंडर में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामले हैं। मोहम्मद जावेद पर इटकी, बेरो, खूंटी और मुरहू में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी शहर में फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। इस गिरोह में तीन-चार और अपराधी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *