व्यापार विहार जोन में विकास कार्यों की शुरुआत:अज्ञेयनगर उद्यान में शेड निर्माण का भूमिपूजन, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बिलासपुर में व्यापार विहार जोन क्रमांक 4 के अज्ञेयनगर उद्यान में विकास कार्यों की शुरुआत हुई। 28 जून को नगर विधायक अमर अग्रवाल ने 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड का भूमिपूजन किया। महापौर पूजा विधानी ने जोन क्रमांक 4 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन कमिश्नर को गणेश हेरिटेज के सामने आईएचएसडीपी आवास के पास से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन इसी दिन शहर के कई स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल लाला लाजपत राय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, महेंद्र जैन और गणेश रजक मौजूद रहे। वार्ड पार्षद जय सिंह चंदेल, एस एन तिवारी, ध्रुव कोरी, प्रकाश लाल, नित्यानंद अग्रवाल, बालगोविंद अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव और नीता श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *