व्हाइट हाउस में पहली बार ट्रम्प-ममदानी की मुलाकात:प्रेस सचिव बोलीं- एक कम्युनिस्ट आ रहा, लेकिन देश के लिए राष्ट्रपति किसी से भी मिलेंगे

न्यूयॉर्क के होने वाले भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पहली बार फेस-टू-फेस मीटिंग करेंगे।। 4 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के बाद भी दोनों की यह पहली मुलाकात होगी। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को इस मुलाकात को लेकर कहा कि व्हाउट हाउस में ‘एक कम्युनिस्ट आ रहा है’। इसके बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प किसी से भी मिलने के लिए तैयार हैं, अगर इससे देश के लोगों का भला होता है। गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच पिछले कई महीनों से जुबानी जंग चल रही है। हालांकि जीत के बाद ममदानी ने खुद शहर की बढ़ती महंगाई और आवास संकट जैसे मुद्दों पर बातचीत के लिए ट्रम्प से संपर्क किया था। ट्रम्प-ममदानी ने एक-दूसरे का मजाक उड़ाया इससे पहले न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के दौरान ट्रम्प-ममदानी में तीखी बयानबाजी हो चुकी है। ट्रम्प ममदानी की नीतियों के आलोचक रहे हैं। उन्होंने 4 नवंबर को चुनाव से पहले कहा था कि अगर ममदानी जीते तो यह न्यूयॉर्क के लिए सबसे बुरा होगा। चुनाव में ममदानी की जीत के बाद ट्रम्प ने उनका नाम बिगाड़ते हुए ‘मंडानी’ कहकर मजाक उड़ाया था। वहीं, ममदानी ने जीत के बाद अपने भाषण मेंं ट्रम्प से कहा था- मुझे पता है आप लाइव देख रहे हैं, हमे अच्छे से सुनने के लिए टर्न द वॉल्यूम अप। हालांकि इस मुलाकात से पहले गुरुवार को ममदानी ने पत्रकारों से कहा- ट्रम्प और मेरे बीच कई मतभेद हैं, लेकिन मैं न्यूयॉर्क के हित में किसी भी एजेंडे पर उनके साथ मिलकर काम करूंगा। अगर कोई एजेंडा न्यूयॉर्क के लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, तो सबसे पहले आवाज भी मैं ही उठाऊंगा।
ट्रम्प ने कई बार ममदानी का मजाक उड़ाया ट्रम्प कई बार ममदानी का मजाक उड़ा चुके हैं। उन्होंने 6 नवंबर को कहा था- वो जो मंडानी या जो भी उसका नाम है… न्यूयॉर्क वाला… सोचता है कि मर्दों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत अच्छा है। ट्रम्प का यह बयान एक तंज था, क्योंकि ममदानी ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों का समर्थन करते हैं। ट्रम्प ममदानी की आवाज और लुक पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने 26 जून को कहा था- डेमोक्रेट्स ने हद पार कर दी है। एक पूरी तरह से कम्युनिस्ट सनकी जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत ली है और मेयर बनने की राह पर हैं। देखने में तो बहुत बुरा लगता है, उसकी आवाज कठोर है, वह ज्यादा होशियार नहीं है। ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में ट्रम्प पर निशाना साधा था वहीं, ममदानी ने भी मेयर चुनाव जीतने के बाद जश्न के दौरान अपने भाषण में ट्रम्प पर हमला बोला था। उन्होंने कहा- डोनाल्ड ट्रम्प, मुझे पता है आप हमें लाइव देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं…टर्न द वॉल्यूम अप! अगर आपको हममें से किसी तक पहुंचना है, तो पहले हम सब से होकर गुजरना होगा। हम डरेंगे नहीं। हम पीछे नहीं हटेंगे। ट्रम्प की इमिग्रेशन नीतियों पर निशाना साधते हुए ममदानी ने कहा था- न्यूयॉर्क इमिग्रेंट्स का शहर है। इस शहर को प्रवासियों ने बनाया, उन्होंने मेहनत से इसे चलाया, और आज से, यह शहर प्रवासी ही चलाएगा। यह हमारी पहचान है और हम इसे बचाएंगे। ममदानी ने नेहरू का भाषण दोहराया, ‘धूम मचा ले’ पर झूमे ममदानी ने 4 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। वे 1 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। ममदानी मानसून वेडिंग और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाली भारतीय मूल की मीरा नायर के बेटे हैं। ममदानी पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर होंगे। अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 15 अगस्त, 1947 की आधी रात को दिए गए ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र किया था। भाषण के बाद वे अपनी पत्नी के साथ ‘ट्रम्प की इमिग्रेशन नीतियों पर निशाना साधते हुए ममदानी ने कहा था- न्यूयॉर्क इमिग्रेंट्स का शहर है। इस शहर को प्रवासियों ने बनाया, उन्होंने मेहनत से इसे चलाया, और आज से, यह शहर प्रवासी ही चलाएगा। यह हमारी पहचान है और हम इसे बचाएंगे।’ गाने पर झूमते नजर आए। मां मीरा नायर ने मंच पर आकर उन्हें गले लगा लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… ममदानी के सामने 3 बड़ी चुनौतियां 1. अपने वादे पूरे करना ममदानी ने वादा किया है कि वे न्यूयॉर्क में सभी बच्चों के लिए फ्री केयर शुरू करेंगे, सब्सिडी वाले घरों का किराया फ्रीज करेंगे, पब्लिक बसों में मुफ्त यात्रा देंगे और सिटी की अपनी किराने की दुकानें खोलेंगे। उनका कहना है कि इसके लिए अमीरों और बड़ी कंपनियों पर नए टैक्स लगाकर 9 अरब डॉलर जुटाए जाएंगे। लेकिन अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इन वादों को पूरा करना बहुत मुश्किल है। 2. ट्रम्प का सामना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि वे न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोक सकते हैं। अगर वे ऐसा कदम उठाते हैं तो ममदानी की परेशानी बढ़ सकती है। 3. डेमोक्रेटिक पार्टी में तालमेल बनाना ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के वामपंथी धड़े से आते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के मध्यम मार्गी धड़े को खुश करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। कुल मिलाकर, ममदानी के लिए असली परीक्षा अब शुरू हुई है। अपने वादों को सच करना, विरोधियों के हमले झेलना और अपनी ही पार्टी में भरोसा बनाना। ———————— जोहरान ममदानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… न्यूयॉर्क मेयर चुने गए ममदानी ने रजनीगंधा इलायची खाई:सोशल मीडिया पर लोग बोले- अब लगे असली इंडियन न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीतने के बाद जोहरान ममदानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे सड़क किनारे दिए एक इंटरव्यू के दौरान जेब से रजनीगंधा सिल्वर पर्ल्स निकालकर खाने लगते हैं। उनका यह देसी अंदाज भारतीय यूजर्स को खूब पसंद आया। वीडियो में ममदानी एक काले रंग की SUV से उतरते हैं। जेब से रजनीगंधा सिल्वर पर्ल्स का पैकेट निकालते हैं और कहते हैं, “मैं हाल ही में ये काफी खाने लगा हूं… ये एक तरह से मिंट जैसा है।” पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *