शंकरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा विजय को

शंकरगढ़| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट द्वारा प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में संगठन ने शंकरगढ़ ब्लॉक से एक बार फिर विजय पैकरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजय पैकरा की पुनः नियुक्ति की खबर मिलते ही शंकरगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया। नेताओं का कहना है कि विजय पैकरा के नेतृत्व में संगठन पहले भी सक्रिय और संगठित रहा है तथा आने वाले समय में कांग्रेस की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *