शंकराचार्य को स्नान से रोकना हिन्दू विरोधी चरित्र है: आशीष

भास्कर न्यूज | बेमेतरा कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने व उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। बेमेतरा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि खुद को हिंदुओं का मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार हिंदु संतों का अपमान कर रही है। आज हालात यह हैं कि शंकराचार्य को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। पिछले 36 घंटे से अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक शंकराचार्य से बातचीत का कोई प्रयास नहीं किया गया। शंकराचार्य का अपमान सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 40 वर्ष से नियमित रूप से शाही स्नान करते आ रहे हैं और यह पहली बार है जब उन्हें इस अखंड धार्मिक परंपरा से रोका गया है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या का शाही स्नान एक अखंड परंपरा है, भाजपा सरकार ने शंकराचार्य को स्नान से रोक कर सनातन परंपरा का अपमान किया है। भाजपा सरकार 12 वर्ष से केंद्र की सत्ता में है और हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती रही है। आज सरकार शंकराचार्य व उनके समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *