भास्कर न्यूज । कवर्धा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के नगर आगमन के पूर्व गुप्ता व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज प्रमुखों ने कार्यक्रम में सहयोग करने का निर्णय लिया। आदित्य वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि 9 वर्षों के अंतराल पश्चात शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का कवर्धा आगमन हो रहा है। इस संबंध में आदित्यवाहिनी द्वारा राजपूत क्षत्रिय समाज, गुप्ता समाज के साथ बैठक की गई। जिसमें सभी समाज प्रमुखों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने विचार रखें और आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रारंभिक बैठक में 51-51 हजार रुपए का नकद सहयोग प्रदान किया। साथ ही नकद एवं भंडारा की व्यवस्था में सहयोग करने का आश्वासन दिए। उन्होंने बताया कि राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक में अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह, सिंह नव युवक मण्डल अध्यक्ष योगेश सिंह, भवन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह, गुप्ता समाज के अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गीता शरण गुप्ता, अजय गुप्ता, आदित्य वाहिनी एवं विश्व हिन्दू परिषद से मारुति शर्मा, भोला प्रसाद शर्मा, कमल रूसिया, अंकुश विश्वकर्मा, सार्थक श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे।


