शक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर बनीं रूपरेखा

लोहंडीगुड़ा | अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज मुख्यालय बड़ेडोंगर के आश्रित गढ़ बड़ांजी में गुरुवार को शक्ति दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले शक्ति दिवस की रूपरेखा, आयोजन स्थल और समाज की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) रूपेंद्र मांझी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हल्बा समाज द्वारा शक्ति पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व समाज की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है। इस वर्ष शक्ति दिवस का आयोजन 26 दिसंबर को ग्राम बड़ांजी, ब्लॉक लोहंडीगुड़ा में किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी सगा-बिरादरों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक समाजजनों को जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कार्यक्रम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने पर जोर दिया। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *