शक्ति दिवस पर हल्बा समाज की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | डौंडी अखिल भारतीय हल्बा समाज के तत्वाधान में गुरुवार को शक्ति दिवस मनाया गया। मां दंतेश्वरी की जयकारे के साथ आतिशबाजी करते हुए समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। डौंडी के हल्बा सामाजिक भवन में ने ध्वजारोहण करके दंतेश्वरी तथा आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले समाज के वीर शहीदों की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कलश यात्रा नगर के बाजार पारा, दुर्गा चौक, मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए शहीद गेंदसिंह नायक स्मारक स्थल तक पहुंची। जहां पर पूजा के बाद वापस सामाजिक भवन पहुंची। डौडी में भंडारीपारा, जवाहर पारा, गडरिया पारा, आवासपारा, धुर्वाटोला, गोवर्धन चौक, गौराचौक और नयापारा में शक्ति दिवस मनाया गया। जहां पर बच्चों का खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नंदलाल रावटे, एनआर लाटिया, मुकुंद मानकर, देवसिंह आर्य, मनीराम सोम, गौतम मानकर, नीरा भुआर्य, मोहन्ती चौरका सम्मलित हुए। इसके अलावा आवराटोला, कामता, सल्हाईटोला, छिदगांव, मरारटोला, अकोला, कुसुमटोला, गुदुम, पुसावड, झुरहाटोला, कुंआगोंदी, सुरडोंगर, कुर्सीटिकुर, उकारी, कुरूटोला, भरीटोला, ठेमाबुजुर्ग, ठेमाखुर्द, कुंजकन्हार, ऊरझे, मडियाकट्टा, परसोदा, पटेली, पचेड़ा आदि गांव में सामाजिक लोगों द्वारा शक्ति दिवस पर्व मनाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *