शदाणी दरबार में संत युधिष्ठिर लाल का 63वां अवतरण दिवस:जरूरतमंदों को फल और गर्म कपड़े बांटे गए, सिंधी काउंसिल ने दी बधाई

शदाणी दरबार तीर्थ के नवम ज्योत संत युधिष्ठिर लाल के 63वें अवतरण दिवस पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल की टीम शदाणी दरबार तीर्थ पहुंची। संत युधिष्ठिर लाल ने अपना अवतरण दिवस बच्चों के बीच मनाया। साथ ही उन्होंने डूमरतराई मार्केट में मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को फल और गर्म कपड़े बांटे। इस कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉक्टर एन.डी. गजवानी, महामंत्री सुनील कुकरेजा, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, नितिन कृष्णानी, निलेश तारवानी और राजेश रेलवानी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *