शरद पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया गरबा:लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं, शाम को बंटेगा दूध-पोहे का प्रसाद

बुरहानपुर में सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज के मोढ़ेश्वरी महिला मंडल ने शरद पूर्णिमा के अवसर सोमवार को गरबा का आयोजन किया। गरबे का आयोजन सोमवार दोपहर गुजराती समाजवाड़ी में हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शरद पूर्णिमा पर माना जाता बुला बाई का अंतिम दिन इस अवसर पर सभी महिलाएं लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं। उन्होंने बुला बाई की पूजा-अर्चना की और उनके भक्ति गीतों पर गरबा किया। यह आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। समाज की सदस्य मृदुला बेन शाह ने बताया कि हर साल शरद पूर्णिमा पर बुला बाई की पूजा की जाती है, क्योंकि यह बुला बाई का अंतिम दिन माना जाता है। मोढ़ेश्वरी महिला मंडल इस दिन को विशेष महत्व देता है। पूजा और गरबा के बाद शाम को दूध-पोहे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। समाज की वाड़ी में पहुंचकर सभी सदस्यों ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज की महिलाएं रही उपस्थित इस दौरान मोढ़ेश्वरी महिला मंडल की उमा बेन चौधरी, आरती बेन शाह, जया बेन शाह, मृदुला बेन शाह, अनीता बेन मोदी, सविता बेन सुगंधी, संध्या बेन शाह सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *