शरद पूर्णिमा पर 6 को किया जाएगा अभिषेक

राजनांदगांव | श्री सत्यनारायण मंदिर समिति विभिन्न धार्मिक उत्सवों को धूमधाम से मनाते आ रही है। सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया, सचिव सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नाथा भाई रायचा, कोषाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सहसचिव रामावतार जोशी के अनुसार समिति द्वारा अनेक वर्षों से श्री सत्यनारायण भगवान के दुग्ध अभिषेक की परंपरा प्रारंभ की गई है। शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे एक घंटे तक भगवान श्री सत्यनारायण का दुग्ध अभिषेक कोई भी भक्त अपने घर से दूध लाकर स्वय अपने हाथों से कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *