शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक में गत दिनांक 27 मार्च 25 दिन गुरुवार को थाना अमरकंटक पुलिस स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध थाना अमरकंटक में दो मोटरसाइकिल वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है मोटरसाइकिल वाहन को जप्त कर सुरक्षारर्थ थाना परिसर अमरकंटक में खड़ा कराया गया है उपरोक्त प्रकरण पृथक से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इश्हाक मंसूरी अनु बिभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी पुलिस थाना अमरकंटक के नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी उप निरीक्षक पी एस बघेल सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव आरक्षक अमलेश बघेल तथा आरक्षक कृष्णा पवन तथा रघुराज के द्वारा की गई है। अमरकंटक थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा बेतरतीब तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए वाहन चालकों में भय एवं डर का वातावरण व्याप्त है पुलिस की उक्त कार्रवाई कि नागरिकों ने सराहना की है तथा कहा है कि इस तरह का चेकिंग अभियान निरंतर नगर में चला रहे इससे शराबी तथा बदमाश अपराधी किस्म के लोग डरेंगे।


